मास्क बिक रहे हैं धरल्ले से बाज़ार में कट के दरख्त कई पड़े है कतार में सुबह की हवा वैसी नहीं रही अब कहते फिर रहे है गमले में पौधे लिए सब पूछते है पौधे बेचने वाले से कि दे दो वो पौधा जो देता हो सबसे ज्यादा ऑक्सीजन बालकोनी के बौने पौधों क्या करेंगे दूर प्रदूषण अब तक हम पीते थे पानी लगा के फ़िल्टर मशीन खरीदनी है कल जो हवा को कर रही है साफ़ काश ये हवा साफ़ करने वाली मशीन लगी हो हर चौक पे फिर २-४ गंगे पी लेंगे दोस्तों के साथ चाय की दूकान में पूरी सांस भी नहीं मिलती है अब भर फेफड़ा हवा कहाँ #Infinity
रावण जल गया मेला उसर गया फिर पैदा किया जाएगा रावण उसे करने दिया जाएगा ज़ुल्म पाला पोशा जाएगा सँवारा जाएगा कई एक के मन में बहुत भीतर फिर एक बार अगले साल उसे जला मार देने की होगी रश्म अदाएगी #Infinity
पत्थरों के बीच खिला है एक छोटा पौधा
लड़ना था उसे बस
याद रहा उसे इतना हीं
किसने क्या कहा
किसने क्या किया
क्या मालूम क्या पता
उसने तो सिर्फ़ ये किया
कि उसने तो सिर्फ़ अपना पक्ष जिया
कहना तो बहुत था आसान
उसने सिर्फ़ किया
बेफ़िक्र जिया बेफ़िक्र जिया