Wednesday, March 30, 2016
मासूम बेईमानीयाँ
तेरी मासूम बेईमानीयाँ खूबसूरत है इतनी
हजार ईमानदार कुर्बान क्यूँ न करे हम ....
__Infinity
ये बीमारी भी सोंच की ही मारी है
सोंच सोंच पे भरी है
ये बीमारी भी सोंच की ही मारी है .....
__Infinity
मासूमो के खू से प्यास नहीं बुझाते
शराब पीने वाले अच्छे होते है जनाव
मासूमो के खू से प्यास नहीं बुझाते
खुद को जलाते है
और खुश भी हो लेते है बहुत ...
__Infinity
Tuesday, March 29, 2016
आदतें
आदतें बहुत सी बदल दी हमनें
तंग जूतों की तरह काटने लग गई थी ....
__Infinity
Sunday, March 27, 2016
चाँद लेकर साथ मे अपने फिर से मिलने आऊँगा
एक बार फिर मैं तेरी रात चुराने आऊँगा
साथ साथ तेरे दिन को साथ घुमाने आऊँगा
दूर हो गया तो क्या फिर
चाँद लेकर साथ मे अपने
फिर से मिलने आऊँगा ...
__Infinity
Tuesday, March 22, 2016
दीवारें बोलती है पेंट से अब यहाँ
दीवारें बोलती है पेंट से अब यहाँ
रिश्ते सारे चुप बहुत चुप है इस घर के अंदर ....
__Infinity
Sunday, March 20, 2016
भाई अब उसके स्कूल जाते है रोज
वो लड़की अकेली खेलती है घर के बर्तनो से अब
भाई अब उसके स्कूल जाते है रोज ...
__Infinity
Tuesday, March 15, 2016
जिंदगी दौड़ती है अपने रफ़्तार से
जिंदगी दौड़ती है अपने रफ़्तार से
बच्चे लगे है रोटी की जुगाड़ में
पेट तो भर लेते है खुद ही ये
बहुतो की रोटियां सिक जाती है इनके नाम से
__Infinity
बच्चे लगे है रोटी की जुगाड़ में
दुनिया लगी है चीखो-पुकार में
बच्चे लगे है रोटी की जुगाड़ में
__Infinity
Monday, March 14, 2016
सरहद कि रक्षा करने वाला कोई निर्जीव लौटा है
पड़ोस मे छाया है सन्नाटा
चुप रहो चुप रहो
कि सरहद कि रक्षा करने वाला
कोई निर्जीव लौटा है
__Infinity
Newer Posts
Older Posts
Home
Subscribe to:
Posts (Atom)